Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रामलला के दर्शन को महाराष्ट्र से पहुंचीं 60 महिला श्रद्धालु, जय श्रीराम...

रामलला के दर्शन को महाराष्ट्र से पहुंचीं 60 महिला श्रद्धालु, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा अयोध्या धाम स्टेशन

0

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सोमवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से 60 महिला श्रद्धालुओं का एक दल अयोध्या पहुंचा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर उतरते ही श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा स्टेशन परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

श्री साई सेवा संस्थान के बैनर तले पहुंचे इस दल की महिलाओं में रामलला के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्षों से अयोध्या आने की इच्छा थी और अब रामलला के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सुखद और भावुक क्षण है।

संस्थान की प्रमुख ने बताया कि यात्रा की शुरुआत सरयू नदी में स्नान से होगी। इसके बाद सभी श्रद्धालु नागेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से दल हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दर्शन करेगा और अंत में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेगा।

अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना था कि रामनगरी के प्रति उनकी श्रद्धा और आस्था पहले की तरह अटूट है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से लगातार श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। महाराष्ट्र से आए इस दल के आगमन ने भी यह संकेत दिया कि रामलला के प्रति भक्तों का आकर्षण और उत्साह निरंतर बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version