Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएलएलएम में 54 अभ्यर्थियों ने कराई प्रवेश काउंसिलिंग

एलएलएम में 54 अभ्यर्थियों ने कराई प्रवेश काउंसिलिंग

अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय परिसर में संचालित एलएलएम पाठ्यक्रम में 54 अभ्यर्थियों ने प्रवेश हेतु काउंसिलिंग कराई। विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे प्रवेश समिति के सदस्यों द्वारा एलएलएम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुरू की गई। जिसमें 60 सीटों के सापेक्ष 54 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग के समय प्रवेश समन्वयक प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 अशोक राय, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 महेन्द्र सिंह, डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 मनीषा यादव, डॉ0 संतोष पाण्डेय, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 रवि प्रकाश पाण्डेय, विवेक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments