Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत बिल सुधार शिविर में 46 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विद्युत बिल सुधार शिविर में 46 शिकायतों का हुआ निस्तारण


अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर विद्युत बिलों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद के सभी विद्युत वितरण खंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने पूर्व में समस्त अधिशासी अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों को यह निर्देश दिए थे कि आईजीआरएस, 1912 एवं कार्यालय में प्राप्त होने वाली विद्युत बिल सुधार संबंधी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 24 अक्टूबर को आयोजित शिविर में जनपद के चारों विद्युत खंडों से घरेलू, वाणिज्यिक तथा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं द्वारा कुल 46 शिकायतें दर्ज की गईं। सभी शिकायतों का शिविर में ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। जिन उपभोक्ताओं के बिल में त्रुटियाँ पाई गईं, उन्हें मौके पर संशोधित कर सही बिल प्रदान किया गया।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने विद्युत बिल समय पर जमा करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर निर्धारित माध्यमों से अवगत कराएँ, जिससे शीघ्र समाधान किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments