Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 45 वक्ता 302 शक्ति केन्द्रों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बनाएगें...

45 वक्ता 302 शक्ति केन्द्रों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से बनाएगें भाजपा के पक्ष में माहौल

0

अयोध्या। भाजपा बड़े स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी। फैजाबाद लोक सभा के 302 शक्ति केन्द्रों के व्यस्ततम् स्थानों पर सभाएं की जाएंगी। नुक्कड़ सभाओं में पार्टी के 45 प्रखर वक्ताओं को नियुक्त किया गया है। सभाओं के स्थान चिन्हित किए जा रहे है। सभाओं के वक्ताओं की कार्यशाला लोकसभा चुनाव कार्यालय पर आयोजित की गई। कार्यशाला में सभाओं में सम्बोधन के विषय के बारे में मंथन किया गया।

कार्यशाला में लोकसभा संयोजक डा. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि नुक्कड़ सभाओं के दौरान पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जनता को बताना है। सभाओं के दौरान जनधन खाता, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, हर घर शौचालय योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामूहिक विवाह योजना जैसे योजनाओं की चर्चा करनी है। कानून व्यवस्था को लेकर पिछली सरकारों तथा अब के परिवर्तन के बारे में बताना है।

लोक सभा प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि पिछली सरकारों तथा मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलाव के बारें में जनता को बताएं। जिस क्षेत्र में सभा का आयोजन हो वहां के स्थानीय विकास के आकड़ों को वक्तागण तैयार कर लें।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सभाओं का स्थल चयन के लिए स्थानीय कार्यकर्ता से चर्चा कर लें। शक्ति केन्द्र के सबसे व्यस्त स्थान पर ही सभा का आयोजन किया जाए।

महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा सभाओं के दौरान धारा – 370, ट्रिपल तलाक, सीएए जैसे राष्ट्रीय विषय की चर्चा अवश्य करें। देश की सुरक्षा को लेकर एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राईक, आतंकवाद का खात्मा, देश की सुरक्षा तथा जी-20 जैसे विषयों को लोगों के साथ साझा करें।

कार्यशाला में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, मणीन्द्र पाण्डेय, रामू प्रियदर्शी, अशोक कसौधन, अभिषेक मिश्र, आलोक कुमार सिंह रोहित, जर्नादन मौर्या, शोभनाथ वर्मा, गोकरन द्विवेदी, डा. विजय लक्ष्मी जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version