Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 400 केजीबीवी छात्राएं लखनऊ एक्सपोज़र विजिट पर रवाना

400 केजीबीवी छात्राएं लखनऊ एक्सपोज़र विजिट पर रवाना

0
ayodhya samachar

अम्बेडकरनगर। जिले की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 400 छात्राएं सोमवार को शैक्षणिक एक्सपोज़र विजिट पर लखनऊ के लिए रवाना हुईं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बसों को हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर केजीबीवी कटेहरी, रामनगर, भियांव एवं जहांगीरगंज की छात्राओं को प्रथम चरण में भेजा गया है। प्रत्येक विद्यालय से दो-दो बसों के माध्यम से कुल 400 छात्राएं लखनऊ पहुंचेंगी। छात्राओं के साथ वार्डन, शिक्षिकाएं व पीआरडी कर्मी भी मौजूद रहेंगे।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राएं लखनऊ स्थित तारामंडल, जनेश्वर मिश्र पार्क व चिड़ियाघर का भ्रमण करेंगी। यात्रा के दौरान भोजन व जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि इस भ्रमण से छात्राओं को शैक्षणिक व ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखने और नई जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। द्वितीय चरण में शेष चार केजीबीवी की छात्राओं को 17 फरवरी को एक्सपोज़र विजिट पर भेजा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version