Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लक्ष्मण पथ चौड़ीकरण से प्रभावित 300 परिवारों ने पूर्व सांसद लल्लू सिंह...

लक्ष्मण पथ चौड़ीकरण से प्रभावित 300 परिवारों ने पूर्व सांसद लल्लू सिंह से लगाई गुहार

0

अयोध्या। लक्ष्मण पथ के चौड़ीकरण से प्रभावित मांझा जमथरा और बंधा क्षेत्र के करीब 300 परिवार शुक्रवार को अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मिले। निषाद समाज के अध्यक्ष श्यामलाल निषाद के नेतृत्व में पहुंचे प्रभावितों ने पत्र के माध्यम से पूर्व सांसद को अपनी स्थिति से अवगत कराया।

श्यामलाल निषाद ने बताया कि जमथरा से लेकर चक्रतीर्थ तक हो रहे बंधा चौड़ीकरण में निषाद और यादव समाज के लगभग 300 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी बेहद गरीब परिवार हैं और दो पीढ़ियों से इसी स्थान पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में बेघर होने की स्थिति उनके सामने खड़ी है। प्रभावितों ने मांग की कि जमीन के बदले जमीन दी जाए, क्योंकि वे नई जमीन खरीदकर दोबारा घर बनाने की क्षमता नहीं रखते।

प्रभावित लोगों ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना उचित मुआवज़े और वैकल्पिक आवास के उनका जीवन कठिन हो जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि सड़क निर्माण के बाद उनके परिवारों के पास रहने को जगह नहीं बचेगी, इसलिए उन्हें रहने योग्य भूमि और उचित मुआवज़ा दिलाया जाए।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आश्वासन दिया कि कोई भी परिवार तब तक बेघर नहीं होगा जब तक उन्हें सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर बसाया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से वार्ता कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

मुलाकात के दौरान ख़ुश निषाद, लल्ला निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, राजकुमार निषाद, विनोद राज यादव, विशाल निषाद, रामफल निषाद, सुभाष निषाद, सहित बड़ी संख्या में निषाद और यादव समाज के लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version