Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 ने किया...

राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 ने किया रक्तदान


अयोध्या। राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन द्वारा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प का शुरूवात राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। रक्तदान शिविर में 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि हर साल डेंगू मरिजों की संख्या बढ़ रही है जिसके लिए सरकार को गम्भीर होना पड़ेगा। यदि  जिला चिकित्सालय में एसडीपी डोनेट करने की मशीनें होती तो प्लेटलेट्स को लेकर इतना अफरा तफरी नहीं होती ।

रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र, स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वालों में मो नजर, मो मुंतसिर, पीयूष चौधरी, गौरव द्विवेदी, आशुतोष विश्वकर्मा, सुमित वर्मा,अभय सिंह, प्रमोद कुमार, विजय शुक्ला, आदित्य गुप्ता, सुभाष शुक्ला, राजकुमार वर्मा, श्याम वर्मा, सुमित वर्मा, शिव शंकर वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा अरुणेश वर्मा, राम शंकर शुक्ल,उमेश पांडेय, अमन सिंह व अन्य शामिल रहें। इस अवसर पर मिन्हाज सुगरा, प्रतिमा यादव, विजय वर्मा, इंद्र प्रीत वेदी, शशि रावत, अंशिका सिंह, पूजा रावत, शैल कुमारी, साधना पुष्कर, शिव चरण गुप्ता, आशीष कौर व अन्य रक्तदाता मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments