Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवि की सेमेस्टर परीक्षा में दूसरे दिन 21,641 परीक्षार्थी हुए शामिल, 426...

विवि की सेमेस्टर परीक्षा में दूसरे दिन 21,641 परीक्षार्थी हुए शामिल, 426 रहे अनुपस्थित


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक सम सेमेस्टर परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को तीन पालियों 22067 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 426 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें 14162 छात्र व 7905 छात्राएं शामिल रही। इनमें 326 छात्र व 100 छात्राएं अनुपस्थित रही। प्रथम पाली में 11722, द्वितीय पाली में 5474 व तृतीय पाली में 4871 परीक्षार्थी शामिल रहे। जिनमें क्रमशः 155, 109 एवं 162 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने द्वितीय पाली की परीक्षा में श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, अयोध्या केन्द्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा नियंत्रक के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि परीक्षा के शुचिता के लिए सचलदल द्वारा कई केन्द्रों का औचक निरीक्षण गया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments