Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राजघाट में 1251 कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 20 मार्च से, कलश यात्रा से...

राजघाट में 1251 कुण्डीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 20 मार्च से, कलश यात्रा से होगी शुरूआत

0

अयोध्या। राजघाट अयोध्या में आयोजित होने वाले 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत्–श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ 20 मार्च को कलश यात्रा, जल यात्रा एवं भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यज्ञ 20 मार्च से 28 मार्च तक निरंतर चलेगा। प्रतिदिन सायंकाल देश के विभिन्न हिस्सों से पधारने वाले संत-महंतों द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म एवं अध्यात्म की गहन जानकारी प्राप्त होगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वालंटियरों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और यातायात संचालन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम में सहभाग कर सकें। आयोजन समिति ने इसे भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मौके पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक अमित सिंह चौहान सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version