Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगो संरक्षण अभियान के तहत शत प्रतिशत निराश्रित गोवंशों का किया जाय...

गो संरक्षण अभियान के तहत शत प्रतिशत निराश्रित गोवंशों का किया जाय संरक्षण


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में गो संरक्षण विशेष अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के शासनादेश दिनांक 31 अक्टूबर 2023 के अनुसार बीते एक नवंबर  से आगामी 31 दिसंबर तक प्रदेश के समस्त जनपदों में गो संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त खंड विकास अधिकारी /अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान खेतों/ सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षण टीम गठित करते हुए सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को  ससमय उपलब्ध कराए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि संरक्षित गो बंशो का ईयर टैगिंग अवश्य कराया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशु चिकित्सा अधिकारी गो संरक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर गोबंशो के स्वास्थ्य का देख रेख करते रहे। ठंड को देखते हुए सभी गो संरक्षण केंद्रों पर तिरपाल की व्यवस्था ससमय किया जाए। बैठने के लिए पुआल तथा ओढ़ने के लिए जूट के बोरे की व्यवस्था की जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी गो संरक्षण केंद्रों पर गो बंशो के लिए हरा चारा, भूसा ,चुनी चोकर आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहना चाहिए। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पशु चिकित्सा अधिकारी गो संरक्षण केंद्रों पर भ्रमण करते हुए गो वंशो का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहे। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, डी सी एन आर एल एम, डी सी मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments