Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाजार गए अधेड़ की बाइक हुई चोरी

बाजार गए अधेड़ की बाइक हुई चोरी

जलालपुर अम्बेडकरनगर। बाइक से बाजार गये अधेड़ की बाइक गायब हो गयी।  पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के अरई ग्राम सभा के मौजा चुरैला गांव के निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की शाम  लगभग पांच बजे कर्बला कासिमपुर  बाजार में इंटर कॉलेज के पश्चिम तरफ अपनी डीलक्स मोटर साइकल खड़ी कर सामान खरीदने लगा। सामान खरीदने के बाद जब बाइक के पास पहुंचा तो उस जगह से बाइक नदारत हो गयी । बाइक के बारे में आसपास के लोग द्वारा पूछताछ करते हुए काफी खोजबीन किया परन्तु कही पता नही लगा। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पीड़ित  व्यक्ति ने मंगलवार को कोतवाली में पहुँच कर शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग किया।

थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुआ है बाइक की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments