Thursday, September 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित को अहिरौली पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर लोकापुर गांव में काली माता मंदिर के पास सड़क किनारे से की गई।

बीते 23 सितंबर को पीड़ित किशोरी के भाई ने अहिरौली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय बहन गत 21 सितंबर को शौच के लिए तालाब के किनारे गई थी। वहां से अंकुश प्रजापति उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी के वापस न लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश की। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने वादी और उसकी मां-बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पंचपुर निवासी एवं वर्तमान में दरवन झील क्षेत्र में रह रहे करीब 20 वर्षीय अंकुश प्रजापति पुत्र नान्हू को लोकापुर स्थित काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार भारती व पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments