Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगूगल ड्राइव से बाल अश्लील सामग्री अपलोड करने का आरोप, युवक पर...

गूगल ड्राइव से बाल अश्लील सामग्री अपलोड करने का आरोप, युवक पर मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर पुलिस ने बाल अश्लील सामग्री अपलोड और प्रसारित करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोशल मीडिया और गूगल ड्राइव के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री साझा करने से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एनसीआरपी पोर्टल से एनसीएमईसी टिपलाइन रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट में बाल यौन शोषण एवं अश्लील सामग्री से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व गूगल ड्राइव के माध्यम से अपलोड किए जाने की जानकारी दी गई थी।

जांच के दौरान साइबर क्राइम मुख्यालय से प्राप्त दस्तावेजों तथा मोबाइल नंबर की एसडीआर रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान प्रिंस राज पुत्र नरसिंह निवासी डीह भियांव (चौरवा), थाना जलालपुर के रूप में हुई।

उपनिरीक्षक वंदना सरोज की जांच में पहली टिपलाइन रिपोर्ट में एक वीडियो और चार फोटो, दूसरी रिपोर्ट में एक फोटो तथा तीसरी रिपोर्ट में दस फोटो पाए गए। पुलिस का कहना है कि उक्त सामग्री गूगल ड्राइव के जरिए अपलोड की गई थी, जो आईटी एक्ट के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments