जलालपुर, अंबेडकरनगर । मालीपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में सोमवार देर रात घर में खराब बिजली का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
हाजीपुर गांव निवासी अनिल कुमार (45) पुत्र राम सहाय सोमवार देर रात घर में खराब बिजली के तार को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालीपुर थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।