Friday, June 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदवा लेने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल

दवा लेने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र के भदोई  गांव निवासी पवन कुमार पुत्र जोखूराम गुरुवार रात लगभग साढे नौ बजे दवा लेने के लिए मालीपुर बाजार जा रहे थे। जब वह मालीपुर-भदोई मार्ग के बीच स्थित आजाद नगर के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे आजनपारा निवासी विनय कुमार से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पवन कुमार सड़क पर गिर पड़े और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि विनय कुमार का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पवन कुमार अपने दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी और उनकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस संबंध में मालीपुर थाना प्रभारी शशांक कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान पवन कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments