Thursday, August 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 22 वर्षीय युवती, परिजनों की...

घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 22 वर्षीय युवती, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार युवती 24 जून की सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया गया कि युवती अपने साथ रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी ले गई है, जिसमें जियो का सिम लगा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मोबाइल पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है।

मामले में परिजनों की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments