Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएम्बुलेंस की चपेट में आने से युवक की मौत

एम्बुलेंस की चपेट में आने से युवक की मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। एंबुलेंस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना बुधवार दोपहर रामगढ़ रोड जलालपुर की है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भाऊकुवां गांव निवासी राकेश प्रजापति उम्र 20 वर्ष अपनी बाइक से घर से जलालपुर बाजार आ रहा था तभी जलालपुर बाजार की तरफ से तीव्र गति से जा रही एंबुलेंस ने फरीदपुर मोड के पास टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरो द्वारा नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया सूचना पर पहुंचे कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments