Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानाका ओवरब्रिज के पास बस व ट्रक में टक्कर , दो की...

नाका ओवरब्रिज के पास बस व ट्रक में टक्कर , दो की मौत 9 घायल


अयोध्या। नाका ओवर ब्रिज के पास खडी़ बस में पीछ से ट्रक ने टक्कर मार दी। र्दुघटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा 9 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया। घटना प्रात 5 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया।



80 यात्रियों से भरी बसे हरियाणा के गुरूग्राम से बिहार के जनपद मधुबनी जा रही थी। नाका ओवर ब्रिज के पास सवारियों के उतरने के लिए रूकी थी। इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी।



जिसमें मोहम्मद ईसयेल नदाफ पुत्र मोहम्मद लाल नदाफ मधुबनी बिहार, रोहित कुमार पुत्र धर्मलाल निवासी वशवार शिपोल बिहार की मौत हो गई। तथा इंद्रजीत कुमार, रामभजन शाहू, संतोष शाह, मुकुंद कुमार, गगन कुमार, देव नारायण शाहू, बच्चा माधव घायल हो गए। जिसमें इंद्रजीत कुमार व मुकुंद कुमार को ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर किया गया है।प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ है। जिसमें दो मौत हुई है तथा 9 घायल है। ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। शवों को कब्जे में ले कर परिजनों को सूचना दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments