Saturday, April 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीच-बचाव में युवक पर हमला, महिला के सिर पर वार; तीन पर...

बीच-बचाव में युवक पर हमला, महिला के सिर पर वार; तीन पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना में एक महिला के सिर पर भी वार किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी अंशु गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई को विपक्षीगण पकड़कर मार रहे थे। जब वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपितों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में अंशु गौड़ ने सरीफ, उसकी पत्नी सबीना खातून और उनके बच्चे को घटना में शामिल बताया है।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय प्रताप ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments