Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़े भाई को आई मामूली...

सड़क हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़े भाई को आई मामूली चोट

0

◆ विद्युत पोल से भिड़ी बाइक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज-सेमरा मार्ग पर मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसरा है।

भियाव के वनपुरवा निवासी मोनू अपने छोटे भाई अनूप कुमार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रफीगंज और सेमरा के बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे अनूप कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पीछे बैठे बड़े भाई मोनू को मामूली चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों भाइयों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियाव ले गई, जहां चिकित्सकों ने अनूप कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनू का प्राथमिक उपचार किया गया।

कटका थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जाता है कि अनूप कुमार पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था। पिता पतिराज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जवान बेटे की मौत से मां अमरावती और पिता पतिराज बदहवास हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version