Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रसायन विज्ञान की व्यापक उपयोगिता पर कार्यशाला आयोजित

रसायन विज्ञान की व्यापक उपयोगिता पर कार्यशाला आयोजित

0

अवध विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने बताए विज्ञान के विविध आयाम


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में “रसायन विज्ञान की उपयोगिता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएससी प्रोग्राम के समन्वयक प्रो. सी.के. मिश्र ने मुख्य वक्ता के रूप में रसायन विज्ञान की वर्तमान समय में बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डाला।

प्रो. मिश्र ने कहा कि रसायन विज्ञान अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका विस्तार चिकित्सा, उद्योग, कृषि और शोध के क्षेत्रों तक हो चुका है। उन्होंने बताया कि मल्टीनेशनल कंपनियों में रसायनों का प्रयोग बढ़ने से उत्पादकता में भी वृद्धि हुई है। कृषि क्षेत्र में रसायनों के प्रयोग ने फसल उत्पादन को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।

कार्यशाला में विद्यार्थियों हर्षिता पाण्डेय, दिशा यादव, अथर्व मिश्रा और अवनीश मिश्र ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रसायन विज्ञान के विविध क्षेत्रों में उपयोग पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता सिंह एवं डॉ. मिथिलेश तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संदीप रावत ने किया।
कार्यशाला में बीएससी के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version