◆ जिला जेल की महिला बैरक का भी निरीक्षण
अयोध्या। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही की उपस्थिति में सर्किट हाउस अयोध्या में जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान लगभग 11 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 10 प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। एक प्रकरण की सूचना अपूर्ण होने के कारण उसके निस्तारण हेतु सम्बंधित पुलिस अधिकारी को निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान 05 प्रकरण मार-पीट, 03 प्रकरण पुलिस विभाग से सम्बंधित, 02 कब्जे से सम्बंधित व एक दहेज उत्पीड़न से सम्बंधित प्राप्त हुए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि जनसुनवाई के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं की सहायता करते हुये उनको न्याय व उत्पीड़न से बचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणों के सुनवाई एवं निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्यों द्वारा प्रत्येक जनपद में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिला स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायतें बता सकती है।
सुनवाई के बाद उन्होंने जिला जेल की महिला बैरक का निरीक्षण किया गया एवं महिला कैदियों से मुलाकात कर उनसे वार्तालाप किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार, पुलिस उपाधीक्षकयोगेन्द्र कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिकायतकर्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।