Thursday, September 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमनसापुर फीडर पर लो वोल्टेज से किसान परेशान

मनसापुर फीडर पर लो वोल्टेज से किसान परेशान

अम्बेडकरनगर। महरुआ पावर हाउस के अंतर्गत मनसापुर फीडर पर बुधवार शाम से लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों के घरेलू उपकरणों के साथ ही किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार फीडर पर वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। सबसे अधिक समस्या किसानों को हो रही है। धान की फसल को इस समय सिंचाई की आवश्यकता है, लेकिन लो वोल्टेज के कारण नलकूपों की मोटर नहीं चल पा रही है। इससे फसल प्रभावित होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को देने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठ सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments