◆ महानगर महिला मोर्चा की देवकाली व करियप्पा मंडल की बैठक सम्पन्न
अयोध्या। महानगर महिला मोर्चा के देवकाली व करियप्पा मंडल की बैठक लोक सभा चुनाव कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन का ढांचा मजबूत करके लोक सभा चुनाव में व्यापक जनसम्पर्क अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत पेटिका में महिलाओं ने अपने सुझाव भी दिए।
