Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

मारपीट के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। मारपीट के मामले में वांछित चल रही एक महिला को कोतवाली टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली टांडा में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्ता संजना पत्नी अजय कुमार निवासी ग्राम आलमपुर शेखपुर को गिरफ्तार किया गया। उसे उसके गांव से ही पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार, कांस्टेबल महेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल चंचल व ज्योति चौहान की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments