जलालपुर, अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के भियांव दरगाह से एक महिला अपने दो बच्चों सहित रहस्यमय तरीके से गायब हो गई है। महिला के पति ने स्थानीय युवक पर पत्नी को भगाकर ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है और थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भियांव दरगाह पर रह रहा था। शनिवार की शाम उसकी पत्नी बच्चों सहित अचानक लापता हो गई। साथ ही नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार को कटका थाने पहुंचकर पति ने तहरीर दी, जिसमें उसने जाफराबाद, जनपद जौनपुर निवासी अलीम पुत्र निजामुद्दीन पर आरोप लगाया कि वह भियांव दरगाह पर ही रहता था और उसी ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में कटका थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।