Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नशे के दौरान हुए विवाद में दोस्त की मौत, दो गिरफ्तार

नशे के दौरान हुए विवाद में दोस्त की मौत, दो गिरफ्तार

0

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र में हुई एक युवक की रहस्यमयी मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए दो युवकों ने मिलकर अपने ही साथी की हत्या कर दी और शव को स्कूल बस से अस्पताल पहुंचाकर घटना को सामान्य रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों विनय वर्मा उर्फ भग्गल (37) और अंशुमान पांडेय उर्फ मठल्लू (22), दोनों निवासी अरवत, थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया है।

2 जुलाई को नीरज विश्वकर्मा (30) पुत्र ओमनाथ विश्वकर्मा का शव कस्बा अरवत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना महाराजगंज में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। नीरज अपने परिवार सहित दिल्ली में रहता था। 2 जुलाई को वह दिल्ली से लौटकर अपने ससुराल अयोध्या कोतवाली के सिरसिंडा आया था, और वहां से मामा के घर मसौधा जाने के लिए निकला। रास्ते में उसके दोस्त विनय व अंशुमान से मयाबाजार में मुलाकात हुई। तीनों ने साथ शराब पी, फिर न्यू कबीरपुर और अंत में भोया जंगल के पास एक बाग में बैठकर नशा किया। शराब पीने के दौरान विवाद हुआ और नीरज बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसका मोबाइल, टी-शर्ट और टोपी अलग-अलग जगह छुपा दी और विनय वर्मा की चलाई जाने वाली स्कूल बस से शव को पीएचसी अरवत पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपितों की निशान देही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सिरिंज, खाली सीसी, मृतक का मोबाइल, टी-शर्ट, टोपी और बस बरामद की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version