Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कड़े सुरक्षा के बीच निकाला ताजिया जुलूस, चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने पेश...

कड़े सुरक्षा के बीच निकाला ताजिया जुलूस, चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब, अकीदतमंदों को पिलाया शरबत

0

अंबेडकर नगर। रविवार दसवीं मोहर्रम को निकालने वाले जुलूस को लेकर जहां प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद रहा।वहीं जगह-जगह समाज सेवियों के एवं जनप्रतिनिधियों  के द्वारा ताजिया जुलूस व मेले में आये हुए लोगों के लिए शरबत व पेय पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए थे। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए दसवीं मोहर्रम जूलुस व मेले में आए हुए मेलार्थियों को अपने हाथों से शरबत पिलाया। नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में शरबत के स्टाल लगाए गए थे। बसखारी, किछौछा चुंगी तिराहा व दरगाह के मुख्य फाटक सहित कई स्थानों पर स्टाल लगाकर लोगों को शरबत वितरण करते हुए गंगा जमुना तहजीब की मिसाल हुई कायम की गई। दसवीं मोहर्रम पर बसखारी, डोडो, सतनापुर , गन्नीपुर ,मकोईया, मसड़ा सहित कई अन्य गांवों से भारी संख्या में लोग फूलों से सजाए गए ताजिए के साथ जुलूस में शामिल हुए। नोहा की मातमी रस्म अदायगी व या अली या हुसैन के नारों से साथ पूरा वातावरण इमाम हुसैन की याद में डूबा रहा। बसखारी, किछौछा से निकले ताजिया जुलूस को नगर क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इसके बाद देश की सलामती की  दुआ के साथ दरगाह अस्ताने के नीर शरीफ तट पर सभी ताजियों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस दौरान नगर पंचायत किछौछा के तरफ से साफ सफाई की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। ताजिया जुलूस को शांति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न करने के लिए प्रशासनिक महकमा भी भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मुस्तैद रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version