Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखेत में करंट से झुलसकर महिला की मौत, जर्जर केबल बना हादसे...

खेत में करंट से झुलसकर महिला की मौत, जर्जर केबल बना हादसे की वजह


बसखारी अंबेडकर नगर। खेत में काम करने गई एक प्रौढ़ महिला की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मामला बसखारी थाना क्षेत्र के दशरैचा ग्राम सभा का बताया जा रहा है। जहां पर शुक्रवार को खेत में काम करने गई शोभावती (45)पत्नी मंशाराम केबिल तार से प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गई। करंट के चपेट में आने की खबर सुनकर दौड़े भागे परिजन व स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और शोभावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि  गांव के ही विजय बहादुर यादव अपनी खेत की सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाए हुए थे और शोभावती की खेत के बगल से केबिल ले गए थे।जो जर्जर व कई स्थानों पर कटी हुई थी। जिसकी  चपेट में आकर शोभावती गंभीर रूप से झुलस गई।और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments