Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला दो बच्चों व लाखों के जेवर-नगदी संग फरार, पति की तहरीर...

महिला दो बच्चों व लाखों के जेवर-नगदी संग फरार, पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के दो बच्चों और लाखों के जेवरात व नगदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि विपक्षी कासिम पुत्र वसीम उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर दो बच्चों सहित भगा ले गया है। बच्चों की उम्र चार वर्ष और साढ़े सात वर्ष बताई गई है। पीड़ित के अनुसार पत्नी घर से पाजेब, मांग टीका, झाला, तीन अंगूठी, नथनी, लॉकेट और कान के अन्य जेवर समेत करीब 70 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। मामला 13 नवंबर का  है।

पीड़ित ने बताया कि वह काम से घर लौटा तो पत्नी और बच्चे नहीं मिले। पड़ोसियों से जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी कासिम उसे बहला कर साथ ले गया है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उसने पुलिस से पत्नी और बच्चों की सुरक्षित बरामदगी तथा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version