अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा रिटेल बैकिंग आउटरीच का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन शाखा के निकट किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रधान कार्यालय से आए मुख्य अतिथि के रूप में विराज डोगरा, डीजीएम (एचआर) शामिल हुए। विशेष अतिथि के रुप में अयोध्या मंडल प्रमुख अवधेश कुमार तिवारी की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसमें अयोध्या मंडल की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक शामिल हुए। प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल डीलरों ने नवीनतम मॉडलों का प्रदर्शन कर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। मुख्य अतिथि विराज डोगरा ने कहा कि पीएनबी का संकल्प है कि हम सेवाएं लेकर स्वयं ग्राहक तक पहुंचें। बैंक को जनता के और निकट, अधिक सरल और सुगम बनाया जाए। उन्होंने रिटेल एसेट डिवीजन की नीतियों, ग्राहक-हितैषी बैंकिंग तथा विभिन्न जन-कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पीएनबी लोन प्वाइंट प्रमुख राजेश, श्रवण देव पाठक, पुनीत मिश्रा, अशोक पांडेय मौजूद रहे।