Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में स्पर्धा खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी व वॉलीबॉल के विजेता...

झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में स्पर्धा खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी व वॉलीबॉल के विजेता सम्मानित

0

अयोध्या। झुनझुनवाला पीजी कॉलेज में शनिवार को इंटर कॉलेज स्तर की स्पर्धा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग की कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इसमें जिले के 30 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के निदेशक डॉ. निर्भय मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. सरिता मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. निर्भय मिश्रा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में अच्छा स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रमुख लक्ष्य हैं। खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।

पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रामर एकेडमी ने विद्या इंटरनेशनल कॉलेज को हराकर खिताब जीता। विद्या इंटरनेशनल कॉलेज उपविजेता रहा। महिला वर्ग में आईएमए इंटर कॉलेज ने यश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अवध इंटरनेशनल कॉलेज विजेता और यश विद्या मंदिर उपविजेता रहा। महिला वर्ग में आईएमए इंटर कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया, जबकि आदर्श बालिका इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ा प्रभारी वीरेंद्र यादव के निर्देशन में हुआ। डॉ. अनुराधा शुक्ला समन्वयक और विमल सिंह यादव सह-समन्वयक रहे। रेफरी की जिम्मेदारी विजय कुमार, सुनील कुमार चौधरी और राजेंद्र प्रताप ने निभाई। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. अनुराधा शुक्ला, बृजेश कुमार, हुमा अफरोज, खुशबू, पूर्णिमा तिवारी, सीबी सिंह और अरुण पांडे ने सहयोग किया। मीडिया प्रभारी कार्तिकेय श्रीवास्तव ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version