Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 22.38 करोड़ से हो रहा है अयोध्या की गलियों का कायाकल्प

22.38 करोड़ से हो रहा है अयोध्या की गलियों का कायाकल्प

0
ayodhya samachar

◆ मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत हो रहे हैं 62 विकास कार्य, अब तक 38 पूरे


अयोध्या। नगर निगम क्षेत्र की गलियों का कायाकल्प  मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत हो रहा है। 22.38 करोड़ रुपये की लागत से 62 विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें से 38 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 24 कार्य प्रगति पर हैं।

    नगर निगम द्वारा कार्यदाई संस्था के रूप में संचालित इस परियोजना में गलियों के चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ निर्माण, पेवर ब्लॉक लगाने और सुंदर सज्जा का समावेश है। इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, बल्कि राम मंदिर दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी सुगम यातायात और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

इन कार्यों से सड़कें  चौड़ी हो गई हैं, जल-जमाव की समस्या समाप्त हो रही है तथा रात के समय उज्ज्वल प्रकाश व्यवस्था से सुरक्षा भी बढ़ी है। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के अनुसार शेष कार्य भी निर्धारित समयसीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यों में मुख्य रूप से घनी बस्तियों वाल गलियों, मंदिर मार्गों और पर्यटक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से अयोध्या न केवल धार्मिक नगरी बनी रहेगी, बल्कि एक सुगठित, स्वच्छ और आधुनिक शहर के रूप में भी उभरेगी।

 स्थानीय निवासी अरुण ने बताया कि पहले गलियां संकरी और गंदी रहती थीं, अब सुंदर फुटपाथ और अच्छी रोशनी के साथ चलना आसान हो गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version