Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दुकान पर काम करने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

दुकान पर काम करने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, किशोरी एक दुकान पर काम करती थी। आरोप है कि इसी दौरान नितेश नामक युवक ने करीब एक माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को देने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी कहता है कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह जहर खाकर पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसा देगा। वहीं, किशोरी ने दो दिन बाद अपनी मां को पूरी घटना बताई और आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसकी मां को धारदार चाकू से गला काटकर हत्या करने की धमकी भी दी। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है।

कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version