Friday, March 6, 2026
HomeNewsप्रदेशहिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित होगा ‘वेलनेस कॉन–2025’

हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयोजित होगा ‘वेलनेस कॉन–2025’


◆  700 प्रतिभागियों और 20 देशों के विशेषज्ञ होंगे शामिल


लखनऊ। स्वस्थ जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य पर केंद्रित वेलनेस कॉन–2025’ (द्वितीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वेलनेस) का आयोजन 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सफेदाबाद बाराबंकी में किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी होटल कम्फर्ट इन, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

संस्थान के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डा एसके सचान ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सामाजिक संस्था ‘प्रयत्न’ एवं हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, सफेदाबाद, बाराबंकी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इसका उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर को अपराह्न 12:15 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री एवं डॉ. बी.सी. राय अवार्ड प्राप्तकर्ता डॉ. पी. हनुमंथ राव, संस्थापक चेयरमैन, स्वीकार एकेडमी ऑफ रिहैबिलिटेशन साइंसेज, हैदराबाद होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भारत सरकार से पद्म सम्मान प्राप्त 9 वक्ता अपने विचार रखेंगे। जिनमें
आचार्य जोनस मसेती (रियो, ब्राजील), प्रो. (डॉ.) अनूप मिश्रा, डॉ. मोहसिन अली, डॉ. विकास महात्मे, प्रो. रविकांत, डॉ. पी. हनुमंथ राव, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. मनोरंजन साहू और प्रो. नीरजा भाटला शामिल हैं।

इसके अलावा विदेशों से 11 अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रो. अजय राणे (ऑस्ट्रेलिया), प्रो. हरि एस. शर्मा (नीदरलैंड), प्रो. मैरी एन लुम्सडेन (स्कॉटलैंड, यू.के.), प्रो. थीसान बहरून (मारीशस), डॉ. आकाश मक्कर (फीनिक्स, यू.एस.ए.), डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल (यू.के.), डॉ. पी. रविशंकर (कुआलालंपुर, मलेशिया), डॉ. प्रिया भारद्वाज (यू.एस.ए.), डॉ. रश्मि टंडन (पेंसिल्वेनिया, यू.एस.ए.) तथा डॉ. विनीत गुप्ता (यू.एस.ए.) वेलनेस के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान देंगे।
प्रो. विनय कुमार पाठक (अध्यक्ष, भारतीय विश्वविद्यालय संघ), डॉ. शरद कुमार अग्रवाल (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, हेड क्वार्टर, 2022–23), डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा (सेक्रेटरी जनरल, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ग्लोबल नेटवर्क फॉर मेडिकल, हेल्थ प्रोफेशंस एंड बायोएथिक्स एजुकेशन), प्रो. अजय सिंह (कुलपति, यूपीयूएमएस, सैफई), प्रो. एम.एल.बी. भट्ट (निदेशक, कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ), डॉ. जे.के. मनियार (अध्यक्ष, एचआईवी वेलफेयर सोसाइटी, मुंबई), श्री हिमाद्री सिन्हा एवं श्रीमती शेरिल एस. सालिस (मुंबई) भी कान्फरेंस को सम्बोधित करेंगे।

प्रधानाचार्य प्रो. दीपक मालवीय ने बताया कि पहले दिन वेलनेस से संबंधित शोध करने वाले विद्यार्थी अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे, जिनका मूल्यांकन विशेषज्ञ समिति करेगी। शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।

कॉनफ्रेंस के संयोजक डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि देशभर से लगभग 700 प्रतिभागी इसमें भाग ले रहे हैं। 11 अक्टूबर की शाम को “अवार्ड नाइट” का आयोजन होगा, जिसमें वेलनेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, शिक्षाविद और वैज्ञानिकों को सम्मानित किया जाएगा।

वेलनेस कॉन–2025 का समापन 12 अक्टूबर शाम 4:30 बजे होगा। आयोजन का उद्देश्य है — स्वास्थ्य के सभी आठ आयामों (शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, पर्यावरणीय, व्यावसायिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक) में संतुलन स्थापित कर समग्र ‘वेलनेस’ संस्कृति को बढ़ावा देना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments