Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेश के नौनिहालो को नेता जी के जीवन गाथा से हमें कराना...

देश के नौनिहालो को नेता जी के जीवन गाथा से हमें कराना होगा परिचित – सांसद

अयोध्या। नेता जी सुभाष चंद्र बोष की जयंती पर नगर निगम स्थित प्रतिमा पर भाजपाईयों ने माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेता जी ने जिस तरह अपना सर्वस्य न्यौछावर कर रखा था, वह अतुलनीय है। नेता जी का जीवन चरित्र सभी देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति के भाव का संचार करता है। देश के नौनिहालो को नेता जी के जीवन गाथा से हमें परिचित कराना होगा। भाजपा नेता शक्ति सिंह ने कहा नेता जी का सम्पूर्ण जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित था। इस दौरान सुप्रीत कपूर, बुद्धिपाल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments