Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा कार्यालय पर श्री राम दर्शन यात्रा को लेकर भण्डारे की हुई...

भाजपा कार्यालय पर श्री राम दर्शन यात्रा को लेकर भण्डारे की हुई शुरूवात


अयोध्या। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह के द्वारा श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारा यात्रा की समाप्ति दिवस तक अनवरत चलाया जाएगा। जिसमें राम भक्तों को दो समय का भोजन प्रदान किया जाएगा। भण्डारे की शुरूवात सांसद, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने किया।

इस दौरान सांसद ने कहा कि राम भक्तों की सुविधा हेतु भण्डारे की शुरूवात की गई है। मंदिर दर्शन को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए पार्टी द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिससे उन्हें रामनगरी में कोई परेशानी न हो। वे यहां से आतिथ्य का भाव ले कर लौटें। इस दौरान श्याम सिंह महन्थ, शैलेन्द्र कोरी, दिवाकर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments