Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली पर हमें वोकल फार लोकल का करना चाहिए अनुसरण : डा...

होली पर हमें वोकल फार लोकल का करना चाहिए अनुसरण : डा ममता पाण्डेय

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने बनवीर पुर में प्रधानमंत्री के मनकी बात कार्यक्रम को सामूहिक रुप से सुना। इस दौरान डा ममता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फार लोकल के संकल्प के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। हमें होली के शुभ अवसर पर इसका अनुसरण करना चाहिए। आज आत्मनिर्भरता की राह पर भारत तेजी से गतिशील है। वहीं बनवीरपुर में कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं के पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह भी नजर आया। इससे पहले बनवीरपुर पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments