Thursday, July 30, 2026
HomeUncategorizedआतिथ्य भाव के साथ आने वाले भक्तों का करना है स्वागत -...

आतिथ्य भाव के साथ आने वाले भक्तों का करना है स्वागत – सुनील बंसल


◆ व्यवस्‍था प्रमुखों के साथ सर्किट में की समीक्षा बैठक


अयोध्या। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने सर्किट हाउस में आवास, परिवहन, दर्शन व्यवस्था प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने नव्य अयोध्या में बन रहे 25000 रामभक्तों के लिए आवास व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद थे।

बैठक में आवास व्यवस्था से प्रमुख अभिषेक मिश्र को आगंतुको की रहने, ठंड से बचाव के लिए समुचित इंजताम, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। भोजन व्यवस्था प्रमुख मिथिलेश त्रिपाठी को भोजन तथा अल्पाहार के कैम्प के स्थानों के चयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। परिवाहन विभाग से जुड़े लोगों को पार्किंग तथा सुगम यातायात हेतु प्रशासन से समन्वय बनाने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ऐतिहासिक क्षण जब रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजित हो रहे है। उनके दर्शन को आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह हम सभी का दायित्व है। सभी को बेहतर आतिथ्य भाव के साथ आने वाले भक्तों का स्वागत करना है। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या ने हो इसका विशेष ध्यान देना होगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिपंअ रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एमएलसी अविनाश सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मनोज कांत मिश्र, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, हर्षवर्धन सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, अभय सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, तरूण कान्त त्रिपाठी, सहित व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments