Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामोदी की गारंटी लेकर हमें हर घर तथा हर व्यक्ति तक है...

मोदी की गारंटी लेकर हमें हर घर तथा हर व्यक्ति तक है पहुंचना – वेद


अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अयोध्या विधान सभा में शक्ति केन्द्र अकवारा तथा अलावल पुर शक्ति केन्द्र पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक की। पूराबाजार के पलिया रिसाली में चौपाल लगाया। बैठक में विधायक ने सभी पन्ना प्रमुखों को वोटिंग के दिन मतदान समाप्ति तक बूथ पर डटे रहने को कहा।

उन्होनें कहा बूथ विजय ही चुनाव में विजय का मूल मंत्र है। बूथ विजय की सारी जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों पर है। भाजपा केन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक का पदाधिकारी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी में है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुख साथ मिलकर पार्टी के लिए मतदान के लिए जनजागरण अभियान चलाएं। हर घर हर मतदाता से सम्पर्क करें।

पीएम मोदी ने देश में सभी को न्याय, सभी के लिए घर, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान के साथ  विकसित भारत की गारंटी दी है। संविधान की मजबूती, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मार्ग पर चलते हुए पिछड़ों और अनुसूचित जाति के आरक्षण की रक्षा भी मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यह सभी मोदी जी की गारंटी लेकर हमें प्रत्येक घर तथा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना है। परिवार पर्ची, मतदाता पर्ची तथा पीएम मोदी के गारंटी का पत्रक प्रत्येक घर पहुंचे यह सभी पन्ना प्रमुखों को सुनिश्चित करना है।

बैठक में शम्भू नाथ सिंह दीपू, अमल गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह, वरूण चौधरी, देवता पटेल सहित बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments