Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजगह जगह जलभराव ने खोली नगर पालिका की कलई

जगह जगह जलभराव ने खोली नगर पालिका की कलई


◆ गर्मी से लोगों को मिली राहत


जलालपुर अंबेडकर नगर। झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं नगर में जगह जगह  जलभराव से नगरपालिका की साफ सफाई की पोल खुल गई है । शुक्रवार दोपहर बाद लगभग आधे घंटे से अधिक झमाझम बारिश हुई जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस लिया, वही नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जलभराव के चलते मोहल्लो में पानी का जमाव हो गया जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह जलभराव नगरपालिका की साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल पैदा कर रही है। दर्जनों सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी नालियों की सफाई नहीं हो रही है जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह जलभराव की स्थिति नगर के जाफराबाद मोहल्ले की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments