Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाली का निर्माण न होने से सड़क पर बह रहा है लोगों...

नाली का निर्माण न होने से सड़क पर बह रहा है लोगों के घरों का पानी


बसखारी अम्बेडकर नगर। विकासखंड बसखारी के बेलापरसा ग्राम सभा में नालियों का निर्माण न होने से  घरों का प्रदूषित पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लोगों की समस्याओं का कारण बनता हुआ नजर आ रहा है। गांव में कई स्थानों पर  गंदा पानी बीच सड़क पर बह रहा है।

बेलापरसा में सबसे ज्यादा दिक्कत यादव बस्ती में है। यहां नाली नहीं बनी है। जिसके परिणामस्वरूप कई घरों का पानी रोड पर बह रहा है। गांव वालों का कहना है कि ग्राम सचिव सतीश यादव से कई बार नाली बनाने के लिए अनुरोध किया गया। लेकिन अभी तक कोई असर नहीं हुआ। यादव बस्ती के अलावा गांव के कई स्थानों में नालियों का निर्माण न होने पर बीच सड़क में ही बरसात का पानी लगा रहता है। इस संदर्भ में गांव के सचिव सतीश यादव ने बताया कि यादव बस्ती में जल्द ही नाली का निर्माण शुरू होगा। निर्माण संबंधी फाइल की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments