अयोध्या। थाना रामजन्मभूमि पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सहआरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रामजन्मभूमि में दर्ज मुकदमा संख्या 45/2026, धारा 79, 191(2), 115(2), 118(1), 109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।
उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाश व सुरागरसी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 3 मई 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के सामने से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि 28 मार्च 2023 को उसने अपने साथी के साथ मिलकर आनंद पांडेय के साथ मारपीट की घटना में भागीदारी की थी, जिसमें सहअभियुक्त द्वारा चाकू से हमला किया गया था।