Sunday, May 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या7.65 बोर अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

7.65 बोर अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पूराकलंदर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के पास से 7.65 बोर की अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी पूराकलंदर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज व पुलिस टीम सायंकालीन गश्त पर थे। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान 2 मई 2026 को शाम करीब 6:10 बजे ददेरा मार्ग स्थित नहर पुलिया, कर्पूरी ठाकुर वार्ड नंबर-14 कादीपुर के पास अंकित दूबे पुत्र दिलीप दूबे को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध पिस्टल 7.65 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस मामले में थाना पूराकलंदर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 283/25, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दूसरे आरोपी सुरेश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह को 3 मई 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments