Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु के मोबाइल चोरी का खुलासा,...

राम मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालु के मोबाइल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से करीब 1.34 लाख रुपये कीमत का चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। थाना रामजन्मभूमि में दर्ज मुकदमा संख्या 58/26, धारा 303(2) बीएनएस में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस टीम ने 3 मई 2026 को सुबह करीब 10:39 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 2 मई  को राम मंदिर दर्शन के लिए आए एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी किया था और उसे बेचने की कोशिश कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र छोटू नोनिया, निवासी महादेव वरन, पोस्ट मिर्जाचौकी, थाना साहिबगंज, झारखंड (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments