Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, टांडा पुलिस को मिली सफलता

10 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, टांडा पुलिस को मिली सफलता

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर।  टांडा कोतवाली पुलिस ने बुधवार को 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से धोखाधड़ी समेत विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे बकरहवा पुल तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी टांडा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने बुधवार सुबह आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वेश कुमार शर्मा  निवासी श्रीनगर थाना मानकनगर, लखनऊ तथा हाल पता रामदास खेड़ा पंडित खेड़ा थाना कृष्णानगर, लखनऊ के रूप में हुई है। आरोपी पर थाना कोतवाली टांडा में दर्ज पांच मुकदमों में वांछित होने के चलते 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक श्रीचंद्र यादव एवं आरक्षी आदित्य मिश्रा शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version