Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर 20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

20 पाउच अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर।  कटका थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह (पूर्वी) एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष कटका अवधेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

कटका पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर ग्राम फुलवारी नहर पुलिया के पास से हरिशंकर यादव निवासी ग्राम हाफिजपुर थाना कटका को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद बोरी में रखे 20 पाउच अवैध देशी शराब ‘ब्लू लाइम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उस्मान गनी, कांस्टेबल अनिल पासवान एवं कांस्टेबल हेमंत कुमार सिंह शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version