Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संकल्प सभा में गूंजा शिक्षक-कर्मचारियों की मांगों का स्वर, पुरानी पेंशन बहाली...

संकल्प सभा में गूंजा शिक्षक-कर्मचारियों की मांगों का स्वर, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

0

अयोध्या। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति अयोध्या (S4) के तत्वावधान में गांधी पार्क, सिविल लाइन में आयोजित संकल्प सभा में शिक्षक-कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सभा में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, NPS और UPS समाप्त करने, शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता वापस लेने तथा संविदा और मानदेय पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, केंद्रीय वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और राज्यपाल उत्तर प्रदेश को स्पीड पोस्ट एवं ई-मेल के जरिए मांग-पत्र भेजकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।

सभा की अध्यक्षता करते हुए S4 के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने NPS और UPS को बाजार आधारित एवं असुरक्षित पेंशन व्यवस्था बताते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

पंकज कुमार यादव ने शिक्षकों पर लागू TET की अनिवार्यता वापस लेने तथा संविदा एवं मानदेय पर कार्यरत शिक्षक-कर्मचारियों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को नियमित करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षक-कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय ने पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ समाप्त किए गए विभिन्न भत्तों को शीघ्र बहाल करने की मांग की। जिला संयोजक अवधेश वर्मा ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का मुख्य दायित्व शिक्षण कार्य है, इसलिए उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

सभा को कृपा शंकर चौधरी, श्याम जी वर्मा, पंकज दुबे, रामनेग गौतम, बीएल पांडेय, हनुमंत दुबे, दुर्गेश मिश्रा, आफताब आलम, अमरेन्द्र गुप्ता, दयाशंकर भारती, विजय सिंह अटेवा, सुरेश कुमार, संदीप यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, गोरखनाथ वर्मा, जगप्रसाद वर्मा, जगदीश वर्मा, विवेक यादव, विवेक प्रताप सिंह, राकेश यादव, राजेश यादव, हीरालाल यादव, ओमप्रकाश गौतम, अरविंद यादव, विजय कुमार, चंद्रजीत यादव, सीपी यादव, लालजी, आकाश मल्होत्रा, राजेश कनौजिया, अनिल चौरसिया, शौक राजभर, एमपी सरोज, रामलोचन यादव, मनोज यादव, मिश्रीलाल सहित अन्य शिक्षक-कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

सभा में शिक्षक-कर्मचारियों ने संगठन की एकजुटता मजबूत करने और अपनी मांगों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version