अयोध्या। कैंट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 200 लीटर डीजल, चोरी में प्रयुक्त वैन्यू कार, लोहे का रिंच, पेचकश, 2460 रुपये और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी गोंडा जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने आरोपियों को पैगापुर नहर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भगवान दास निवासी तनिहान पुरवा ठोढक्कीपट्टी, थाना कोतवाली देहात, गोंडा, अंगद तिवारी उर्फ अभिषेक निवासी ठाकुर का पुरवा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा, आशीष सिंह उर्फ विशू निवासी चढ़उआ, थाना वजीरगंज, गोंडा, सनी सिंह उर्फ रजनीश निवासी महिपत सिंह पुरवा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा और सोनू तिवारी निवासी ठाकुर का पुरवा, थाना कोतवाली देहात, गोंडा के रूप में हुई है।
पेट्रोलपंपपरखड़ेट्रकसेचोरीकियाथाडीजल
पुलिस के अनुसार, अंगूरीबाग निवासी एक व्यक्ति ने कैंट थाने में तहरीर दी थी कि मिर्जापुर स्थित आरपी फिलिंग स्टेशन पर खड़े उसके ट्रक संख्या यूपी 42 सीटी 3794 से अज्ञात चोरों ने डीजल चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा संख्या 293/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह नीले प्लास्टिक के गैलनों में करीब 200 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा एक लोहे का रिंच, एक पेचकश, घटना में प्रयुक्त वैन्यू कार संख्या यूपी 32 पीजे 1345, 2460 रुपये और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
कईमामलोंमेंदर्जहैंमुकदमें
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। अंगद तिवारी के खिलाफ गोंडा के कटरा बाजार और कोतवाली नगर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। आशीष सिंह और सनी सिंह के खिलाफ कौड़िया थाने में आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। सनी सिंह के खिलाफ कोतवाली देहात गोंडा में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में भी मामला दर्ज है। वहीं सोनू तिवारी के खिलाफ कोतवाली नगर गोंडा में चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अमरेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मनीस कुमार, आशुप्रताप सिंह समेत कैंट थाना, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।