Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विशाल गुप्ता बने उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष

विशाल गुप्ता बने उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष

0

अयोध्या। अयोध्या में चल रही बाक्सिंग प्रतियोगिता के दौरान रविवार को उत्तर प्रदेश बाक्सिंग संघ विशेष आम सभा की बैठक (स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग) सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से अयोध्या के विशाल गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। विशाल गुप्ता एम.आर. जयपुरिया स्कूल, अयोध्या के निदेशक और  विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के ज्येष्ठ पुत्र हैं। अभी तक वे संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष दायित्व निर्वहन कर रहे थे।


विशाल गुप्ता

इस अवसर पर राष्ट्रीय बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बॉक्सिंग की अपार संभावनाएं हैं। अब नए नेतृत्व से खेल को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। संघ युवाओं को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और आधुनिक संसाधनों से जोड़ने का काम तेज करेगा।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या केवल आध्यात्मिक नगरी नहीं, बल्कि खेल की भूमि भी बन रही है। मेरे पुत्र को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह समर्पण और मेहनत से खेल जगत का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगे।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है, वह सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी है। प्रदेश के हर जिले में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को सुविधाएं दिलाने और पारदर्शी चयन प्रणाली लागू करने के लिए प्रयास किया जाएगा।

चुनाव में अन्य पदाधिकारियों में अभिषेक पाल (सिद्धार्थनगर) उपाध्यक्ष, उपेंद्र पांडेय (कानपुर) महासचिव, रमाकांत पांडेय (बस्ती), अभिषेक अग्रवाल (अयोध्या), आशुतोष ओझा (वाराणसी) संयुक्त सचिव तथा देवेन्द्र कुमार (लखनऊ) कोषाध्यक्ष चुनें गए। कार्यकारिणी सदस्यों में अमित गिरी (मेरठ), सत्यम शुक्ला (प्रयागराज), संजीव राय (गोरखपुर) और मनीष जायसवाल (प्रयागराज) शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version